फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने सास से की मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत सुईं सुराहड़ की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बहू ने उसके साथ मारपीट की है। महिला की शिकायत पर साई खारसी पुलिस चौकी में केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल में पता चला है कि महिला को मारपीट से गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार साई खारसी पंचायत के धनसेड़ की महिला चंपा देवी ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बहू ने उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि बहू आयेदिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा करती है। लेकिन इस बार इतना मारा कि शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोटें आई हैं। महिला की शिकायत पर खारसी चौकी पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में महिला के शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें