फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0.14 अंकों से बी प्लस ग्रेड लेने से चूका घुमारवीं कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 12 और 13 मार्च को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम ने दौरा किया था। इस दौरे के दौरान टीम ने महाविद्यालय में दी जा रही विभिन्न सुविधाओं सहित सात मानदंडों पर कॉलेज का मूल्यांकन किया था। जिसके आधार पर कॉलेज को ग्रेड दिया जाना था। घुमारवीं महाविद्यालय को नैक के मूल्यांकन में 2.36 अंक मिले हैं। इस तरह घुमारवीं कॉलेज जिला बिलासपुर में बी ग्रेड के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान को मिले ग्रेड के आधार पर ही यूजीसी और रूसा से ग्रांट मिलती है। इससे पूर्व मूल्यांकन मौके पर आकर उसके आधार पर ही किया जाता था। परंतु 2017 के बाद नैक ने इसका फॉर्मेट में बदलाव किया था। 5 वर्ष पूर्व महाविद्यालय घुमारवीं को 2.22 अंकों के साथ बी ग्रेड मिला था। इस बार 2.36 अंक मिले हैं। नैक द्वारा हिमाचल प्रदेश में किए गए अब तक के मूल्यांकन के आधार पर घुमारवीं कॉलेज प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इनसे आगे राजकीय महाविद्यालय ढलियारा है। जिसके 2.40 अंक हैं। घुमारवीं महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. वसुंधरा राजन भारद्वाज ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि हम अपनी ग्रेडिंग से खुश हैं और पिछली बार के मूल्यांकन से हमने अधिक अंक भी प्राप्त किए हैं। 0.14 अंकों की वजह से हम बी प्लस ग्रेड लेने से चूक गए। जहां पर कमियां रह गई हैं, उनका सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें