जुखाला महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा सुदीक्षा धीमान ने काली-काली घघरी ले आया हों, कृतिका शर्मा ने फिल्मी गीत व फोक डांस प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में बंशीधर शर्मा मेमोरियल छात्रवृत्ति के तहत अंकित को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पांचवां स्थान हासिल करने पर 5,000 रुपये का इनाम दिया गया। इस दौरान अदिति ठाकुर को बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट अवार्ड से नवाजा गया। प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. राजेश कुमार, डॉ. डिंपल, डॉ. राजेश ठाकुर, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राजेश कुमार, पीटीए प्रधान अश्वनी, पूर्व छात्र संघ के प्रधान पंकज, केंद्रीय छात्रसंघ की अध्यक्ष अदिति ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
इनसेट
इन्हें किया सम्मानित
समारोह में अंकित, आरती वर्मा, कल्पना, भारती चौधरी, हेमलता, शिवानी, दिक्षिता, दीपिका, रीना, शुभम शर्मा, अंशिका कुमारी, शुभ ठाकुर, मोहित शर्मा, ज्योति देवी, इशिता ठाकुर, प्रेरणा शर्मा, मुकेश शर्मा, नितिन शर्मा, रीक्षिता शर्मा, पायल, रिजूल, नीतिका, पारुल, आरती, तमन्ना, कमल देव, आस्था, अभय, श्रेया शर्मा, मीनाक्षी, अदिति, भावना, निशा, साहनी, अदिति ठाकुर, अंशिता, आस्था, पलक, रिमझिम, अभिषेक, मानवेंद्र सिंह, श्वेता ठाकुर, मोहित शर्मा, सुदीक्षा धीमान, भावना शर्मा, रीना देवी, शिवानी ठाकुर, रश्मि, सपना देवी आदि को सम्मानित किया गया।