बिलासपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के घुमारवीं दौरे को निराशाजनक करार दिया। बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई नया बड़ा कार्य घोषित नहीं किया। भाजपा सरकार के समय शुरू कार्यों को ही नए रूप में पेश किया गया।
गर्ग ने कहा कि भराड़ी तहसील की बहाली को छोड़कर क्षेत्र को कोई बड़ी सौगात नहीं मिली। इस दौरान भाजपा सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। संवाद