बिलासपुर के बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक । स्रोत : डीपीआ
उपायुक्त ने सीएम के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप का भी सुक्खू करेंगे शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक अध्यक्षता में बिलासपुर में बैठक हुई। इसमें राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला बिलासपुर के समापन पर मुख्यमंत्री के 23 मार्च के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में की गई। मुख्यमंत्री 23 मार्च को कोलडैम में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में प्रदेश के पहले ग्रीन डीसी कार्यालय सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप (बिलासपुर पैराग्लाइडिंग फिएस्टा-2025) का भी वे शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, नलवाड़ी मेले के समापन समारोह के लिए भाग लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन उपाय, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, अतिथियों के लिए बैठक व्यवस्था पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को सौंपे कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।