फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जहरीले पदार्थ का सेवन से बच्चे की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
हटवाड़ में प्रारंभिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप तहसील भराड़ी के हटवाड़ गांव में पांच साल के बच्चे की जहरीली वस्तु के सेवन करने से हालत बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का ओम प्रकाश परिवार के साथ हटवाड़ में रहता है। मंगलवार को उसके पांच साल के बेटे भोला ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ को निगल लिया। घटना के तुरंत बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे को हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। भोला हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना भराड़ी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि भोला ने अनजाने में कोई नशीला पदार्थ ग्रहण कर लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी। भराड़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें