फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डिजिटल न चलाएं सीएम कल करेंगे सर्विलांस एंड क्राइम रिस्पॉन्स सेंटर का शुभारंभ

Wed, 19 Nov 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय के भवन का भी करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन

जनता को सौंपेंगे घल्याना से जोल पलाखी वाया मिडिल स्कूल सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 21 नवंबर को बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वो जिले की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इनमें गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय के भवन का उद्घाटन, बिलासपुर शहर के लिए सीवरेज योजना के शिलान्यास से लेकर कई योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी पूरे दौरे में उनके साथ रहेंगे।
दौरे का एक अहम पड़ाव सर्विलांस एंड क्राइम रिस्पॉन्स सेंटर का शुभारंभ होगा। यह सेंटर आधुनिक सुरक्षा उपकरणों, हाई-टेक कैमरा नेटवर्क और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस होगा। इसमें ब्रीफिंग रूम से पुलिस टीमों को ऑपरेशनों से पहले जरूरी दिशा-निर्देश, रणनीति और त्वरित सूचना साझा की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से अपराध पर नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया समय काफी घटेगा।
विज्ञापन

सीएम सुक्खू अपने दौरे में लुहणू मैदान से गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय के भवन का उद्घाटन, बिलासपुर शहर के लिए सीवरेज योजना के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास से करेंगे। इस योजना के पूरा होने से शहर के कई वार्डों में सीवरेज और जल निकासी से संबंधित समस्याएं कम होंगी। सीएम नाबार्ड योजना के तहत घल्याना से जोल पलाखी वाया मिडिल स्कूल सड़क संपर्क मार्ग का शुभारंभ करेंगे। यह सड़क क्षेत्र के दैनिक यातायात और स्कूलों से जुड़े आवागमन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री घरवासड़ा से हिडिंबा देवी सड़क और टिक्कर-कसोलियां-बाह रणौता सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। इन संपर्क मार्गों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को यात्रा में सहूलियत होगी। दौरे में सीएम पुलिस लाइन बिलासपुर में टाइप-2 और टाइप-3 सरकारी आवासों का भी शिलान्यास करेंगे। पुलिस कर्मियों की आवासीय समस्या को कम करने के उद्देश्य से इन आवासों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे विभाग को मजबूत आधारभूत सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि सीएम 21 से 23 नवंबर तक गोबिंद सागर झील में आयोजित जल तरंग महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय इस आयोजन में क्रूज़, स्पीड बोट, जेट स्की, शिकारा राइड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय उत्पादों की स्टॉल लोगों को आकर्षित करेंगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। लोगों में भी सीएम के आगमन और विकास योजनाओं को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें