फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहणू वाटर स्पोर्ट्स सेंटर नहीं होगा शिफ्ट, नवगांव-बैरी सड़क होगी डबल लेन

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्राम पंचायत सोलधा के लाड़ाघाट में धन्यवाद रैली में कहा कि लुहणू वाटर स्पोर्ट्स सेंटर को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही जिले से वाटर स्पोर्ट्स शिफ्ट करने की अटकलों पर विराम लग गया। नवगांव-बैरी सड़क को डबल लेन करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएम ने श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का नया मंडल खोलने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलोखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। राजकीय उच्च पाठशाला मलोखर, साई ब्राह्मणा व निहारखन वासला को स्तरोन्नत करके वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला डोबा, दिगथली व जामला को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सोहरा ब्यूंस, खारसी व पीपलघाट को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सोलधा का नया भवन बनाने और 15 बिस्तर करने की घोषणा की। जामली में नया आयुर्वेदिक औषधालय खोलने, शिकरोहा में नया पटवार वृत्त खोलने, मलोखर से हरिद्वार वाया दयोथ तथा बरमाणा से शिमला वाया खारसी नया बस रूट आरंभ करने की भी घोषणा की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा में विज्ञान खंड बनाने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छकोह में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रानीकोटला, सोहरी व सिकरोहा में वाणिज्य कक्षाएं आरंभ करने तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रानी कोटला, स्वारघाट व टोबा में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की।
विज्ञापन

ग्राम सड़क योजना के तहत बेड़ाघाट-सोहरा ब्यूंस-लियुंगड़ी-ब्राह्मणा, लाड़ाघाट से घमराड़ा, थाच लम्नी सोलधा, पटवारखाना से बलवाड़, बठोह ज्योरा, तुन्नीघाट से शिकरोहा वाया बाग चम्यारा तथा बुंगाड़ गैरा डाबर से रानीकोटला सड़कें बनाने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में कृषि प्रसार केंद्र खोलने और करीब 100 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें