फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया संस्थान पर एफआईआर कर सीएम ने किया चौथे स्तंभ पर हमला : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले,हिमाचल में पत्रकारिता का गला घोंटने का किया जा रहा प्रयास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने हिमाचल के एक मीडिया संस्थान पर सुक्खू सरकार द्वारा की गई एफआईआर की निंदा की। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सीधे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमाचल में पत्रकारिता का गला घोंटने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के समय में भी ऐसे ही एफआईआर करके पत्रकारिता का गला घोंटा जाता था। सुक्खू भी हिमाचल में ऐसा ही कर रहे हैं। आश्चर्य तो यह है कि इस विषय पर हिमाचल के उपमुख्यमंत्री क्यों चुप हैं। वह तो खुद पत्रकार रह चुके हैं। उन्होंने हमेशा निडर होकर पत्रकारिता की है। धारदार विश्लेषण लिखकर उन्होंने सरकारों को आईना दिखाया था। सुक्खू सरकार ने हिमाचल के लोगों को दी गारंटियां पूरी नहीं की। हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर तनख्वाह नहीं मिली। जनता को मिल रही सुविधाओं को छीना जा रहा है। कई तरह के टैक्स हिमाचल की जनता पर सीएम सुक्खू ने लाद दिए। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा ने हरियाणा की अपनी चुनावी रैलियों में कही। इन्हीं सब बातों का तो पत्रकार ने अपनी खबर में जिक्र करके चुनावी विश्लेषण किया और सुक्खू ने न्यूज चैनल पर एफआईआर करवा दी। यह पत्रकारिता पर हमला है। स्वतंत्र आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें