फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क पर उड़ रहे धूल के गुबार, लोगों को कर रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क विस्तारीकरण कार्य से उड़ती धूल ने लोगों का जीना किया मुहाल
विज्ञापन

-पानी न छिड़कने से परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
-पनौल, अमरपुर और सुकड़ी में लोग दिनभर हो रहे हैं धूल से परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत भगेड़ से बरठीं सड़क मार्ग के विस्तारीकरण कार्य के चलते सड़क से उठने वाली धूल स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते पानी का छिड़काव न किए जाने से गाड़ियों की आवाजाही से उठने वाली धूल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
क्षेत्र के गांव पनौल, अमरपुर और सुकड़ी में लोग दिनभर सड़क से उड़ती धूल का सामना कर रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, राहगीरों, दुकानदारों और घरों में रह रहे लोगों को इससे खासी परेशानी हो रही है। लगातार धूल में सांस लेने के कारण कई लोग खांसी, एलर्जी और अन्य सांस संबंधी समस्याओं का शिकार हो गए हैं। इस समस्या से तंग आकर स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन सड़क पर पानी डालने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण सड़क पर धूल का गुबार उठता है, जिससे घरों के अंदर तक धूल भर जाती है। हालत यह हो गई है कि घर में भी मुंह पर कपड़ा बांधकर रहना पड़ रहा है। धूल के कारण वाहन चालकों को सड़क पर आगे देखना मुश्किल हो जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कहा कि कई बार ठेकेदार को दिन में दो से तीन बार सड़क पर पानी का छिड़काव करने का अनुरोध किया गया, लेकिन वह अनसुना कर रहा है। पंचायत और विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शुरू होगा पानी का छिड़काव : सहायक अभियंता
इस मामले में सहायक अभियंता अनुज पराशर का कहना है कि ठेकेदार को बुलाकर बात की गई है। ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें