फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में शुरू हुआ वस्त्र दान अभियान

Sat, 29 Nov 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में वस्त्र दान अभियान के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
जरूरतमंद परिवारों तक ऊनी वस्त्र पहुंचाना उद्देश्य
विज्ञापन

5 दिसंबर तक महाविद्यालय परिसर में चलेगा अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शनिवार को वस्त्र दान अभियान का शुभारंभ किया गया। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद परिवारों तक ऊनी वस्त्र पहुंचाना है, ताकि उन्हें सर्दी से राहत मिल सके। यह अभियान 5 दिसंबर तक महाविद्यालय परिसर में चलेगा।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत के मौके पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नितिन चड्ढा ने कहा कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना युवाओं को आगे बढ़कर निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी, शिक्षक और स्थानीय लोग साफ-सुथरे, उपयोग योग्य ऊनी वस्त्र कॉलेज परिसर में जमा करवा सकते हैं। सभी एकत्रित वस्त्रों को बाद में व्यवस्थित रूप से छांट कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के पहले ही दिन छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कपड़े दान किए, जिससे अभियान को सकारात्मक शुरुआत मिली। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी हर वर्ष की भांति इस सामाजिक पहल में सक्रिय योगदान प्रदान किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अभियान के सुचारू संचालन, वस्तुओं के संग्रहण, प्रचार-प्रसार व जागरूकता गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई। अभियान टीम द्वारा कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में छात्रों को प्रेरित करने हेतु जागरूकता रैली निकाली जाएगी और पोस्टर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें