फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हिमाचल दिवस पर सीर खड्ड में चला स्वच्छता अभियान

Wed, 15 Apr 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हिमाचल दिवस के अवसर सीर खड्ड घुमारवीं में चलाया स्वच्छता अभियान। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
450 किलो कचरा इकट्ठा कर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

जागरूकता सत्र में दिए स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन के टिप्स

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल दिवस के अवसर पर क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीर खड्ड के समीप जागरूकता-सह-स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह पहल हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर की ओर से नगर परिषद घुमारवीं के सहयोग से की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता सत्र के साथ हुई, जिसमें स्वच्छता के महत्व, कचरे के उचित पृथक्करण तथा पर्यावरणीय नियमों के पालन पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को अनुचित कचरा निस्तारण के जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें दैनिक जीवन में सतत अपशिष्ट प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में करीब 30 सफाई कर्मियों सहित नगर परिषद घुमारवीं और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी, बिलासपुर वरुण गुप्ता, विधि अधिकारी शिमला संदीप कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद घुमारवीं खेम चंद और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता इंजीनियर अंशुल कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के तहत सीर खड्ड क्षेत्र में व्यापक सफाई की गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थानों से कचरा एकत्र किया। इस दौरान लगभग 450 किलोग्राम कचरा एकत्रित किया गया, जिसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुरूप वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हेतु नगर परिषद को सौंपा गया। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के परिसर और आसपास भी सफाई अभियान चलाया गया। स्टाफ सदस्यों ने स्वच्छ और स्वस्थ कार्यस्थल बनाए रखने में योगदान दिया। बोर्ड ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से स्वच्छ और हरित हिमाचल के निर्माण में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें