फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान

Thu, 05 Jun 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में चलाए गए सफाई अभियान में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
-चरण गंगा, गरुणा झाड़ी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में की सफाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। शाहतलाई के बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदिर न्यास और नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक सफाई अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसके तहत मंदिर परिसर, चरण गंगा, गरुणा झाड़ी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई, जिसमें कचरे को हटाया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरयाली खड्ड के निकट और मंदिर के पार्किंग क्षेत्र में पौधे लगाए गए। इस अभियान का उद्देश्य न केवल धार्मिक स्थल की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखना था, बल्कि पर्यावरण के प्रति श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में जागरूकता पैदा करना भी था। मंदिर न्यास के सहायक अभियंता विजय ठाकुर ने कहा कि सफाई अभियान में चरण गंगा पर खास ध्यान दिया गया। यह क्षेत्र श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। मंदिर न्यास ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें