फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की एक अगस्त से बाल स्कूल में लगेंगी नियमित कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिली कक्षाएं शुरू करने के लिए हरी झंडी
विज्ञापन

शौचालय और खेल मैदान समेत सभी सुविधाओं के उपयोग की दी गई अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों और अभिभावकों को उपायुक्त के साथ हुई बैठक के बाद राहत मिली है। लंबे समय से जारी असमंजस और संवादहीनता की स्थिति के बाद अब तय हो गया है कि विद्यालय की कक्षाएं आगामी एक अगस्त से छात्र पाठशाला घुमारवीं परिसर में नियमित रूप से शुरू की जाएंगी।
पहले शिक्षा विभाग ने कक्षाओं के लिए छात्र विद्यालय घुमारवीं में कमरे उपलब्ध कराने की बात तो कही थी, लेकिन शौचालय और खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाओं की अनुमति न मिलने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। इस कारण छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही थी। अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल प्रिंसिपल के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं का विरोध करते हुए स्थायी कक्षाएं लगाने की मांग उठाई थी। इसके चलते मंगलवार को जिला मुख्यालय बिलासपुर के बचत भवन में उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में दोनों संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने और आगामी शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के उपरांत उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक स्वीकृति प्रदान कर दी है। केंद्रीय विद्यालय को अब छात्र पाठशाला परिसर के शौचालय, खेल मैदान और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे का उपयोग करने की अनुमति मिल चुकी है। इससे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और पढ़ाई सुचारु रूप से चलेगी। इसके साथ ही उपायुक्त ने एसडीएम घुमारवीं को निर्देश दिए कि केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि की वन संरक्षण अधिनियम से संबंधित स्वीकृति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय संचालन के दौरान सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें