- बरठीं में बुधवार शाम को हुई घटना, जांच जारी
- तलाई पुलिस ने परिजनों के बयान किए दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं/शाहतलाई(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के बरठीं में 15 साल की एक युवती घर में फंदे से लटकी हुई मिली। युवती दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना बुधवार शाम को हुई है। तलाई थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को अचेत अवस्था में वंशिका (15) पुत्री सुरेंद्र लाल निवासी गांव बरठीं तहसील झंडूता बिलासपुर को सिविल अस्पताल बरठीं में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटन की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर तलाई थाने से पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची। मौके पर मृतक युवती के पिता सुरेंद्र लाल सहित अन्य के बयान दर्ज किए। परिजनों के अनुसार उनकी युवती शाम खाना खाने के बाद कमरे में गई। जब उसे आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो फंदे से लटकी हुई थी। फंदे से उतार कर उसे अस्पताल पहुंचा। उधर, मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में कराया गया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।