फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
घुमारवीं में विजय दिवस पर कार्यक्रम में शिरकत करते खाद्य मंत्री राजेंद्र गर्ग और पूर्व सैनिक। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरे होने पर बुधवार को विजय दिवस पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस मौके पर शहीद जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

अनाडेल आर्मी हेरिटेज म्यूजियम कांप्लेक्स से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। घुमारवीं के रैन बसेरा में एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम दिखाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्यों ने संबोधित किया। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि 1971 में भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी। भारतीय सेना के पराक्रम का ही परिणाम था कि पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित कर दिया गया था। मात्र 13 दिन चलने वाला यह युद्ध इतिहास में दर्ज छोटे युद्धों में से एक है।
पाकिस्तान के 93000 सैनिकों को भारतीय सेना के आगे सफेद झंडे लहराते हुए समर्पण करना पड़ा था। हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले 68 सैनिकों को वीरता पुरस्कारों से नवाजा गया था। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा, उपनिदेशक सैनिक वेलफेयर बोर्ड बिलासपुर, वीरता पुरस्कार विजेता कर्नल पीसी अत्री सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें