फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों में दावेदारी ठोकेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में पंचायत चुनावों को लेकर युवा उत्साहित हैं। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से सलाह मशवरा किए बिना ही अपनी दावेदारी ठोक दी है। युवा नई पंचायतों के गठन के बाद चुनावों में भाग्य अजमाने के लिए आतुर हैं।
विज्ञापन

उपमंडल घुमारवीं में कुल 10 नई पंचायतों का गठन हुआ है। इनमें घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 9 पंचायतें और सदर विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत शामिल है। घुमारवीं उपमंडल में अब कुल 59 पंचायतें हो गई हैं। क्षेत्र के युवा पंचायत चुनावों को लेकर काफी रुचि ले रहे हैं। पार्टी गतिविधियों में पिछले काफी समय से जो शामिल हो रहे हैं, उनको दरकिनार करते हुए अपनी उम्मीदवारी ठोकने के लिए तैयार बैठे हैं। नाम नहीं बताने की शर्त पर एक उम्मीदवार ने कहा कि लगभग पांच साल से चुनाव का इंतजार कर रहा था। पिछले चुनावों में ऐसे भी उम्मीदवार जीत गए हैं जिनकी पंचायतों में लोगों तक जान पहचान तक नहीं थी। मैं काफी समय से लोगों के बीच रहा हूं, तभी अपनी दावेदारी पेश कर रहा हूं। पंचायतों और नगर परिषद में चुनाव नजदीक आते ही बहुत लोग अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां चली हुई हैं। जब तक रोस्टर नहीं आ जाता तब तक किसी भी उम्मीदवार को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता है। पंचायत चुनाव वैसे भी बिना पार्टी के निशान से होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि उम्मीदवार उसे ही बनाया जाएगा जो जनता में रहता है। जो भी उम्मीदवार होंगे सशक्त व जीतने योग्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें