पूर्व सैनिकों एक साल से नहीं मिला महंगाई भत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता के पूर्व सैनिकों को महंगाई भत्ता एक साल से नहीं मिलने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सैनिक अपनी पेंशन पर ही निर्भर हैं। पेंशन से ही अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व सैनिकों का कहना है कि महंगाई और कोरोना काल में सरकार ने पूर्व सैनिकों को मिलने वाले महंगाई भत्ता देना बंद कर दिया है। इससे पूर्व सैनिक आर्थिक तंगी में हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि पूर्व सैनिकों को मिलने वाले महंगाई भत्ते को शीघ्र जारी करने के आदेश दिए जाएं। इस मौके पर पूर्व सैनिक समाज सुधार कल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर श्याम सिंह परमार, कैप्टन बालक राम, सूबेदार आशा राम, हवलदार तेज सिंह, हवलदार राम लाल, सूबेदार बलदेव दास, हवलदार श्रीराम, हवलदार इंद्र सिंह, सूबेदार सोहन सिंह, हवलदार कुलदीप सिंह, सूबेदार ईश्वर सिंह, कैप्टन मिलखी राम, हवलदार लाल सिंह, सूबेदार सुंकाराम, रामकली, अजुध्या देवी, संतोष कुमारी, साहब देवी सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।