फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल में भाग लेगी एटक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। ट्रेड यूनियन 26 नवंबर को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल करने जा रही है। इसमें एटक यूनियन भी शामिल होगी। एटक यूनियन जिला बिलासपुर की जिला स्तरीय बैठक स्वारघाट के पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

देश की विभिन्न ट्रेड यूनियनें 26 नवंबर को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल करने जा रही हैं। इस हड़ताल में एटक यूनियन भी शामिल होगी। एटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके कौशल विशेष रूप से बैठक में मौजूद रहे। संयुक्त संघर्ष को तेज करने और 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इसे सफल बनाने के लिए आगामी रणनीति बनाई गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केके कौशल ने कहा कि उच्च न्यायालय ने प्रदेश के मिड-डे मील वर्करों को 12 महीने वेतन देने का फैसला सुनाया है। लेकिन, जिला बिलासपुर के कई ब्लॉकों में मिड-डे मील वर्करों को मई व जून माह का वेतन नहीं दिया गया है जोकि कानून का उल्लंघन है। बैठक में एटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाग सिंह, एटक जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष लेखराम वर्मा, जिला महासचिव कर्म चंद, जिला उपाध्यक्ष राम चंद, मिड-डे मील अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, स्वारघाट ब्लॉक अध्यक्ष नीलम कुमारी, श्री नयनादेवी ब्लॉक अध्यक्ष गीता देवी, विक्रम सिंह, चंचला, शर्मिला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें