फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलडैम स्टेशन में मनाया एनटीपीसी का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन में एनटीपीसी स्थापना दिवस सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना महाप्रबंधक नंदन सिंह ठाकुर ने एनटीपीसी का झंडा फहराकर की। इसके बाद एनटीपीसी गीत गाया गया।
विज्ञापन

नंदन सिंह ठाकुर ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एनटीपीसी की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों के बारे में बताय। बताते चलें कि क्षमता के मामले में एनटीपीसी कोलडैम स्टेशन देश के सभी पावर स्टेशनों में लगातार चौथे वर्ष सर्वश्रेष्ठ रहा। कार्यक्रम के अंत में हिंदी पखवाड़ा और सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को नंदन सिंह ठाकुर ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान एनटीपीसी कॉरपोरेट कार्यालय में गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड ने एनटीपीसी का झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें