फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं विस क्षेत्र के हटवाड़ में बनेगा दूसरा हेलीपैड

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में दूसरा हेलीपैड विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित हटवाड़ में बनाया जाएगा। यह विधानसभा क्षेत्र का दूसरा हेलीपैड होगा। इससे पहले घुमारवीं नगर परिषद के क्षेत्र में एक हेलीपैड बना है। इस हेलीपैड के बन जाने से आपातकालीन स्थिति में लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यह हेलीपैड छह लाख की राशि से अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया जाना है। प्रशासन और संबंधित विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में इससे पहले एक ही हेलीपैड था जो स्थानीय विधानसभा के मुख्यालय के साथ ही है। हटवाड़ क्षेत्र घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र का अंतिम छोर है और इसके साथ जिला हमीरपुर और मंडी की सीमाएं हैं।
हटवाड़ क्षेत्र और साथ लगते क्षेत्रों के लोगों की मांग थी कि इस क्षेत्र में हेलीपैड बनना चाहिए। इससे रोजगार और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। अजय शर्मा, रिशू चंदेल, कमल धीमान, कुलदीप सिंह, दीपक, रजनीश व हरीश ने सरकार से आग्रह किया कि यह क्षेत्र तीन जिलों की सीमाओं के साथ सटा हुआ है इसलिए इस क्षेत्र में हेलीपैड बनना चाहिए। जो सरकारी बंजर भूमि है उसका भी सदुपयोग होगा। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

इनसेट
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के हटवाड़ में हेलीपैड का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने जमीन चिह्नित कर दी है और सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। हेलीपैड के बनने से विधानसभा क्षेत्र के ऊपरी क्षेत्र के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

शशिपाल शर्मा, एसडीएम घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें