श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के नवनियुक्त जिलाधीश रोहित जम्वाल ने माता श्री नयनादेवी के दर्शन किए। जिलाधीश का पदभार संभालने के बाद श्री नयनादेवी का उनका पहला दौरा था। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाएं पूर्णतया सुचारु हैं। मेले में तैनात अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा का पूरा ध्यान रख रहे हैं। जिलाधीश ने कहा कि श्री नयनादेवी क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में सुरक्षा और सुविधा के बंदोबस्त किए गए हैं। ताकि श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकें।