फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधोल-जरोडा-खसवीं संपर्क सड़क 20 साल बाद बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत गाहर पंचायत में आने वाली दधोल-जरोडा-खसवीं संपर्क सड़क को करीब 20 साल बाद पुलिस की मौजूदगी में पंचायत ने बहाल करवा दिया। इस सड़क के बहाल होने होने से आधा दर्जन गांवों की करीब 5 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। क्षेत्र के लोग कई सालों से इस सड़क को खुलवाने की मांग कर रहे थे। लेकिन जमीनी विवाद के चलते यह सड़क बहाल नहीं हो पा रही थी। पंचायत प्रधान और बुद्धिजीवी वर्ग की पहल के बाद सड़क को खुलवा दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि सड़क बहाल करने के लिए लगी जेसीबी के चालक पर स्थानीय एक व्यक्ति ने पत्थर मारने की कोशिश की। लेकिन प्रधान ने भराड़ी पुलिस को मौके पर बुलाकर सड़क को बहाल करवा दिया। प्रधान कुलतार ने बताया कि दधोल-जरोडा-खसवीं सड़क कई वर्षों से बंद पड़ी थी। गांव के एक व्यक्ति ने इसमें अड़ंगा डाला था। सड़क के तहत आने वाली जमीन को अपना बताता था। इस सड़क को खुलावने के लिए निशानदेही कर ली गई है। सरकारी जमीन से सड़क बहाल करवाई जा रही है। उक्त व्यक्ति ने रविवार को फिर से कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। पुलिस को मौके पर बुलाकर सड़क को बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें