फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन और ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पंचायतीराज विभाग ने बिलासपुर में तीन और नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की है। इनमें एक पंचायत सदर, एक पंचायत घुमारवीं और एक पंचायत झंझूता की शामिल है। वहीं अब उक्त तीनों पंचायतों को मिलाकर जिले में नव सृजन के लिए 25 ग्राम पंचायतों की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंदरौर से नई पंचायत बेनला ब्राह्मणा का गठन होगा। वहीं विस क्षेत्र घुमारवीं की भपराल पंचायत से लन्जता पंचायत और विस क्षेत्र झंडूता की समोह से विजयपुर पंचायत का गठन होगा। बताया कि ग्रामीणों को उक्त पंचायतों के गठन की आपत्तियां एवं सुझाव दस दिन में दर्ज करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें