फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी न होने से बरठीं बाजार बेहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। बरठीं के मुख्य बाजार में गंदगी का साम्राज्य होने से दुकानदारों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग पांच सौ दुकानों वाले इस बाजार में गंदगी व गंदे पानी की निकासी के लिए कोई स्थाई रूप से कार्य नहीं हुआ है और इस समस्या से आम आदमी दुखी हो चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों दिनेश कुमार, कश्मीर सिंह, देशराज, अजय कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, गणेश दत्त, ज्ञान चंद, संदीप चंदेल, संजीव कुमार, राकेश कुमार, मदन लाल, सुरेश कुमार, रत्न लाल, जितेन्द्र गौतम, राजकुमार आदि ने बताया कि सड़क के किनारे बनी नालियों की समय पर सफाई न करने के कारण समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है और इसके साथ ही बाजार में निजी वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़ा रहने से दुकानदारों व टैक्सी चालकों की समस्या और बढ़ जाती है। दुकानदारों व लोगों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए अभी तक प्रशासन ने कोई प्रयास नहीं किया है।
लोगों ने बताया कि व्यापार मंडल के धरना देने के बाद कुछ वर्ष पूर्व लोकनिर्माण विभाग ने आनन फानन में नालियां तो बना दीं लेकिन उनको सही तरीके से नहीं बनाया गया जिस कारण बाजार का सारा गंदा पानी अधिकतर नालियों में ही जमा रहता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अब तो कई जगह से नालियां टूट भी चुकी हैं। विभाग को कई बार इन नालियों के उचित रख रखाव के लिए कहा गया लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि विभाग के उदासीन रवैये के कारण वह खुद ही नालियों की सफाई करते हैं। उन्होंने बताया कि इसका हल करने के लिए उन्होंने व्यापार मंडल के पास शिकायत दी थी। लेकिन अभी तक हाल जस के तस बने हुए हैं।
इस समस्या से विभाग को अवगत करवा दिया गया है। बाजार की समस्याओं जैसे स्ट्रीट लाईट, नालियों का कार्य सहित अन्य समस्याओं को लेकर जल्दी ही संबंधित विभागों से बात कर इनको हल करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -आरपी गौतम, व्यापार मंडल प्रधान, बरठीं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें