बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत एनएच-205 पर डाबर गांव के पास एक ट्रक चालक से 350 ग्राम चुरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर एसआईयू की टीम एनएच-205 पर डाबर गांव के पास गश्त कर रही थी। वहां पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक एचपी 2021 टीआर-2011बी की तलाशी ली गई तो 350 ग्राम चुरा पोस्त बरामद हुआ। ट्रक के चालक की पहचान भुवनेश्वर (27) पुत्र नंदलाल गांव बडौन डाकघर कटौला मंडी कै रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने पुष्टि की है। बताया कि आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।