फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: किराये के कमरे में मिला चौकीदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता स्कूल में चौकीदार के पद पर थे तैनात, पुलिस जांच करने में जुटी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत चौकीदार का शव उसके किराये के कमरे में मिला। मृतक की पहचान गोपाल चंद निवासी गांव व डाकघर सलोवा, तहसील श्री नयना देवी के रूप में हुई है। वह शहीद अश्विनी कुमार स्मारक राजकीय माध्यमिक पाठशाला झंडूता में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोपाल चंद झंडूता में किराये के कमरे में रहते थे। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे मकान मालिक ने जब उसका कमरा खोला तो मृत पड़े थे। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस थाना झंडूता की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मौके पर मृतक के परिजनों को भी बुलाया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें