फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यारी फटोह के पास युवक से 11.10 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने क्यारी फटोह के पास एक युवक से 11.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं थाना के अंतर्गत पुलिस टीम क्यारी फटोह में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो 11.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि युवक की पहचान विकास शर्मा (32) पुत्र उधम चंद शर्मा गांव लुहारवीं तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुईं है। घुमारवीं थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें