फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से पलटा बलकर, चालक घायल

विज्ञापन
नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर बनेर में पलटा बलकर। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बनेर शिव मंदिर के समीप वीरवार सुबह कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रहा एक बलकर ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक दर्शन सिंह निवासी मोगा पंजाब घायल हो गया है। उसे पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस में स्वारघाट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बलकर एचपी69-1259 कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ आ रहा था। बनेर में शिव मंदिर के पास उतराई पर ब्रेक फेल हो गए। कुछ ही दूरी पर बलकर सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड मारता हुआ सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। इसकी पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी अभिमन्यु वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें