फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार सवारों से चिट्टा और अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत पुलिस ने नाके के दौरान नालग के समीप दो कार सवारों से 5.85 ग्राम चिट्टा और 7.98 ग्राम अफीम बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टा और अफीम कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बरमाणा थाना के अंतर्गत पुलिस ने नालग के पास नाका लगाया था। गाड़ियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक कार नंबर एचपी24डी-3409 को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर कार में बैठे दो व्यक्ति घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो 5.85 ग्राम चिट्टा और 7.98 ग्राम अफीम बरामद हुई। एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपियों की पहचान पुरुषोत्तम शर्मा पुत्र स्वर्गीय गीता राम गांव लघट, डाकघर बरमाणा और जगदीश कुमार पुत्र रणजीत सिंह गांव नालग डाकघर बरमाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें