फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में हर सोमवार को लिए जाएंगे बच्चों के टेस्ट : जोगिंद्र

Fri, 06 Dec 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल औहर में आयोजित वार्षिक बैठक को संबोधित करते वक्ता।
विज्ञापन
-औहर में हुई स्कूल मुखियाओं की वार्षिक बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में शिक्षा संस्थानों में सुधार के लिए स्कूल मुखियाओं की वार्षिक बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक जोगिंद्र सिंह राव और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल देव ने की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब हर सोमवार को स्कूलों में बच्चों के टेस्ट लिए जाएंगे, जिसमें पूरे सप्ताह शिक्षकों ने जो भी पाठ्यक्रम पढ़ाया है उससे संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। शिक्षक अच्छे से बच्चों की नोटबुक चेक करेंगे। इसके अलावा जिन स्कूलों में किसी भी विषय के अध्यापक का पद खाली चल रहा है वहां पर बच्चों को इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से दूसरे स्कूल के शिक्षक पढ़ाई करवाएंगे। बैठक में परख परीक्षा पर चर्चा की गई। इसके अलावा हिमाचल सरकार की सीएम ज्ञान दीप योजना के तहत छात्रों को 20 लाख तक के लोन की 1 प्रतिशत रेट पर सुविधा प्रदान करने, समाज के प्रति अध्यापकों की भूमिका, एकेडमिक कैलेंडर ऑफ ऑल एक्टिविटी, सरकारी स्कूलों में बच्चों की इनरोलमेंट बढ़ाने, सभी अध्यापकों का सुबह की प्रार्थना सभा में उपस्थित होने, न्यू एजूकेशन पॉलिसी के तहत सरकारी स्कूलों को गोद लेने की योजना पर जोर देने पर चर्चा की गई। उपनिदेशक जोगिंदर सिंह राव ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना हमारी प्राथमिकता है। हमें विश्वास है कि इस बैठक में लिए गए निर्णयों से हमारे स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने इस वार्षिक बैठक के सफल आयोजन के लिए स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर की सराहना की। बैठक में जिला बिलासपुर के सभी स्कूल प्रमुखों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें