फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों ने बौद्ध धर्म, जलविद्युत उत्पादन की समझी प्रक्रिया

विज्ञापन
राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बलग का घाट के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अध्यापकों के साथ। स्
विज्ञापन
बलग का घाट स्कूल के बच्चों ने रिवालसर, सुंदरनगर का किया भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड सदर की राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बलग का घाट के विद्यार्थियों ने रविवार को रिवालसर और सुंदरनगर का शैक्षणिक भ्रमण किया। यात्रा की शुरूआत रिवालसर झील से हुई। यहां विद्यार्थियों ने लामा मंदिर के दर्शन किए और बौद्ध धर्म की शिक्षाओं, परंपराओं एवं संस्कृति के बारे में जानकारी हासिल की।
इसके बाद समूह सुंदरनगर पहुंचा। यहां विद्यार्थियों ने झील के पास जलविद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा। बच्चों ने बिजली उत्पादन से जुड़े चरणों के बारे में जाना। विद्यार्थियों ने पार्क में खेल खेले और चिड़ियाघर में वन्य जीवों को देखा। यात्रा के दौरान बच्चों और अभिभावकों की मुलाकात अरुणाचल प्रदेश से आए शिक्षकों के दल से भी हुई। छात्रों ने उनसे बातचीत कर उनकी संस्कृति, भाषा और जीवनशैली के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्याध्यापक संजीव शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में बेहद महत्वपूर्ण हैं। भ्रमण के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें