फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बुलंद भारत, सिंड्रेला, ध्वनि यात्रा, कुंजू चंचलो पर दी बच्चों ने प्रस्तुति

Sun, 09 Nov 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरमाणा डीएवी स्कूल में आयोजित वा​​र्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते
विज्ञापन
डीएवी एसीसी स्कूल बरमाणा में संवर्द्धन वार्षिक पारितोषिक समारोह संपन्न
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार रहे मुख्य अतिथि, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
स्कूल के मेधावियों को उपायुक्त और एडीसी ने किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अदाणी फाउंडेशन डीएवी एसीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरमाणा में संवर्द्धन शीर्षक के तहत वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में एडीसी ओमकांत ठाकुर ने शिरकत की।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, डीएवी गान और स्वागत अभिवादन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। बुलंद भारत, सिंड्रेला, ध्वनि यात्रा, पहाड़ियों की लय और कुंजू चंचलो एक अमर प्रेम कथा जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रधानाचार्य सुनील गंगटा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारहवीं कक्षा में पर्ल गौतम ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मानविकी वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वाणिज्य वर्ग में दिवांशी शर्मा और विज्ञान वर्ग में स्वास्तिक गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दसवीं कक्षा में चैतन्य चंदेल ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के चार स्काउट्स एवं गाइड्स भानु चौधरी, अंकिता शर्मा, अदिति चंदेल और सारिका ठाकुर को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खेल क्षेत्र में विद्यालय के 74 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व छात्राओं सांची और खुशी को डीएवी प्रबंधन की ओर से पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, कक्षा 11 के छात्र चैतन्य ने विज्ञान ओलंपियाड में क्षेत्रीय स्तर पर दसवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की “निजात” नशा विरोधी मुहिम और “मिलाप–2025” पूर्व छात्र मिलन समारोह भी वर्ष की प्रमुख गतिविधियों में रहे। इन कार्यक्रमों में अदाणी सीमेंट वर्क्स के सीएमओ मुकेश सक्सेना मुख्य अतिथि रहे थे। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां शिक्षकों की मेहनत और बच्चों की लगन का प्रमाण हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें