-स्टेपिंग स्टोन स्कूल में मनाया वार्षिक उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में बच्चों ने ये तो सच है कि भगवान है, घुंघरू टूट जाएगा, ताल से ताल मिला, उड़े जब जब जुल्फें तेरी, लुक छुप न जाओ जी और हिमाचली नाटी की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विवेक चंदेल ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिले तो परिणाम की चिंता किए बिना ऐसी गतिविधियों में भाग लें। परिणाम जैसा होगा अच्छा होगा और अच्छे के लिए होगा। उन्होंने कहा कि समय बहुत तेजी से बदल रहा है, तो चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। बच्चों के समक्ष छोटी-छोटी चुनौतियां रखें। उन्हें यह समझाएं कि लक्ष्य बार-बार प्रयत्न करने से हासिल होता है। बच्चों को समाज के साथ जोड़े। इससे उनमें नैतिक मूल्यों का संचार होता है। इस मौके पर व्यवसायी नंद प्रकाश वोहरा विशेष रूप से मौजूद रहे।