फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इक बट्टा दो गीत पर झूमे बच्चे

विज्ञापन
ग्लोरी स्कूल बिलासपुर में वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे। स्रो
विज्ञापन
ग्लोरी स्कूल बिलासपुर में मनाया पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल मेधावी सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में स्पेशल ओलंपिक्स भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने शिरकत की।
स्कूल के निदेशक ब्रिगेडियर विशिष्ट सेवा मेडल जेएस वर्मा ने बुके और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने स्वागत नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटी, पश्चिमी नृत्य, नाटक, समूहगीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने हिप-हिप हुर्रे अपना एक और उनके ग्यारह फिर भी छे छे गोल से मारा, मेरे देश की धरती सोना उगले, ऐसा क्यों मां, इक बट्टा दो आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अशोक लता वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत की गतिविधियों का भी उल्लेख किया और बच्चों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। स्कूल के निदेशक ब्रिगेडियर विशिष्ट सेवा मेडल जेएस वर्मा ने कहा कि हमारे बच्चे पढ़ाई के साथ अनुशासन, पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में भी आगे हैं। इस मौके पर ग्रुप कैप्टन आरएस राजपूत, कर्नल जयदीप शर्मा, कर्नल रूपेंद्र चंदेल, कर्नल आरएस ठाकुर, सुशील पुंडीर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन बच्चों को मिला सम्मान
समारोह में प्रिशा ठाकुर, वेदांशी, नरबीर सिंह, वैष्णवी ठाकुर, वमिका, वर्निका, अग्रिमा, आव्या, माहिरा, सूर्यांश, काव्यांश, राजवीर, इशिता, काव्या, शानवी, जैसमिन, कार्तिक, अनन्या, अरनव, रियांश, अद्रिजा, आराध्या, अन्वी, सौम्या, काश्वी, हर्षिका, सनाया, वान्या, अनुराग, सोनिका, सनाया, देवांश, अदविक, अनिका, देवेन, लक्षित, भाव्या, मानसी, कनव, कियान, अधिरा, आस्था, अदिति आदि बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें