फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों ने मिनी मैराथन से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
वन्यजीव सप्ताह पर आयोजित मिनी मैराथन में प्रतिभागी को पानी की बोतल देकर सम्मानित करते आरएफओ। स्
विज्ञापन
बिलासपुर में डीएफओ कार्यालय से डीएवी स्कूल तक हुई दौड़
विज्ञापन

वन विभाग ने बच्चों को पानी की बोतल देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 75वें वन्यजीव सप्ताह के तहत वन विभाग ने जिला मुख्यालय में मिनी मैराथन करवाई। इसमें विभिन्न अकादमियों के बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ डीएफओ कार्यालय से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय होते हुए डीएवी स्कूल तक पहुंची।
मिनी मैराथन के दौरान बच्चों ने वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी केवल वन विभाग की नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह दयाल ने कहा कि वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को वन्यजीव एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बच्चों से वन क्षेत्रों में कूड़ा न फैलाने और वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पानी की बोतलें देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें