फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुख्यमंत्री के घुमारवीं दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
निहारी में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में शामिल होंगे सुक्खू, मंत्री धर्माणी ने लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 14 अगस्त को घुमारवीं प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के दौरे में वन महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों से संवाद के साथ घुमारवीं की विकास योजनाएं भी केंद्र में रहेंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत निहारी में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव से होगी। यहां पौधरोपण कर राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए वॉकथान को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल पहुंचेंगे। यहां विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम है। दधोल स्कूल से ही मुख्यमंत्री घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें