फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब तकनीशियन से पुलिस ने बरामद की 56 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी कस्बे में एक निजी लैब तकनीशियन से 56 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार भराड़ी अस्पताल के पास एक व्यक्ति पुलिस कर्मचारियों को देखकर घबरा गया। वह जेब से कुछ निकालकर फेंकने लगा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली तो 56 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी कोटलू गांव जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी निजी लैब में तकनीशियन है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें