घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने पनौल के पास युवक से 97.1 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं थाना की पुलिस टीम पनौल में गश्त कर रही थी। एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो 97.1 चरस बरामद हुई। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने कहा कि आरोपी की पहचान रवि सिंह पुत्र कीमत सिंह गांव एवं डाकघर दयोली, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।