बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस ने नौणी चौक में गश्त के दौरान युवक से 516 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस टीम नौणी चौक पर गश्त कर रही थी। एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस को शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो बैग से 516 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी दिवाकर शर्मा ने पुष्टि की है। बताया कि आरोपी की पहचान धमेंद्र कुमार (27) पुत्र भूप सिंह गांव सदन डाकघर सैंज जिला मंडी के रूप में हुई है।