फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह के नाम पर युवकों को को पीटने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भराड़ी क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह के नाम पर युवकों से मारपीट करने वाले स्थानीय लोगों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में बच्चा चोर गिरोह के होने के कोई ठोस साक्ष्य अभी नहीं है। ऐसे में युवकों के साथ मारपीट करने वाले लोगों पर भी कानूनी शिकंजा कसना लगभग तय है। हालांकि पुलिस शुक्रवार को भी घटनास्थल पर जांच करती रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को महिला ने कुछ युवकों पर बच्चा छीनने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस संबंध में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो युवकों ने बाद में पुलिस थाना में पहुंच कर बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत है। वहीं कई ग्रामीण भी युवकों के पक्ष में खड़े हो गए हैं। पूछताछ में भी पुलिस के हाथ ऐसा कोई साक्ष्य नहीं लगा है जिससे यह पता लग सके युवक बच्चा चोर गिरोह से संबंध रखते हैं।
वहीं पुलिस अब दूसरे पहलु पर भी गौर कर रही है। पुलिस उस वीडियो की भी जांच कर रही है जिसमें ग्रामीण युवकों को पीट रहे हैं। पुलिस युवकों की बेरहमी से पिटाई करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलु की छानबीन कर रही है। एएसपी और डीएसपी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें