फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं से एम्स बस रूट में बदलाव, अब कुठेड़ा से चलेगी बस

Fri, 15 Nov 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

-लोगों ने मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाई थी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं से एम्स तक चलने वाली बस सेवा के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। घुमारवीं से सुबह 7:40 बजे एम्स जाने वाली बस अब कुठेड़ा से प्रस्थान करेगी। यह बस सुबह 6:40 बजे कुठेड़ा से चलकर घुमारवीं होते हुए एम्स पहुंचेगी।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि इस बस सेवा के मार्ग और समय सारणी में बदलाव से कुठेड़ा से घुमारवीं के बीच स्थित 10 पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय इन पंचायतों के निवासियों के अनुरोध पर लिया गया है जिन्होंने हाल ही में मंत्री से भेंट कर इस बस सेवा को उनके क्षेत्रों से संचालित करने की मांग की थी। मंत्री ने जनता की जरूरतों को समझते हुए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस नई बस सेवा से कुठेड़ा, तलवाड़ा, पटेर, भुलस्वाएं, मोरसिंघी, कोठी, त्यून खास, लद्दा, मैहरी, काथला, दाबला पंचायत के करीब 20 हजार लोगों को सुविधा मिलेगी। एम्स जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंच अब इन क्षेत्रों के लोगों के लिए अधिक सुगम हो जाएगी। राजेश धर्माणी ने बताया कि इस बस सेवा का प्राथमिक उद्देश्य यह है कि परिवहन सुविधा न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाएगी बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि यह बस सेवा खासतौर पर एम्स में उपचार के लिए जाने और वापस आने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर समयबद्ध की गई है। यह कदम ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए यात्रा को सरल, सुगम और अधिक सुविधाजनक बनाएगा। नई समय सारणी के अनुसार बस सुबह 6:40 बजे कुठेड़ा से प्रस्थान करेगी जिसके बाद सुबह 7:40 बजे घुमारवीं और 8:30 बजे एम्स पहुंचेगी। शाम को 5:05 बजे एम्स से प्रस्थान करेगी। शाम 6:00 बजे घुमारवीं और शाम को 7:00 बजे कुठेड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें