फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने और यातायात नियम तोड़ने पर काटे चालान

विज्ञापन
स्वारघाट में पुलिसकर्मियों के साथ नाका लगाते डीएसपी नयनादेवी संजय शर्मा। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस ने स्वारघाट बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोगों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान काटे। पुलिस लोगों को बिना मास्क घरों से न निकलने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी और सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा की अगुवाई में स्वारघाट थाना पुलिस ने स्वारघाट बाजार में नाका लगाया। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। उनके चालान भी काटे गए। पुलिस ने आइडल पार्किंग के भी चालान काटे।
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि करीब दो सप्ताह तक पुलिस लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने अज्ञैर यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक कर रही है। इसके बावजूद लोग सुधर नहीं रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने स्वारघाट में करीब दर्जन चालान काटे। डीएसपी ने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें