फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
स्वारघाट के बैहल में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। पंजाब-हिमाचल की सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बैहल-टोबा संपर्क सड़क पर बैहल चिकनी खड्ड पुल के पास हुई। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके कारण 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक स्वारघाट उपमंडल की कौडावाली पंचायत के जज्जर गांव का रहने वाला था। उसकी पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र चौधरी राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सुखविंद्र सिंह बाइक पर जा रहा था। चिकनी खड्ड के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेशे से ट्रक चालक था। पंजाब-हिमाचल का सीमांत क्षेत्र होने के कारण पंजाब और हिमाचल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी श्री नयना देवी जी संजय शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आनंदपुर साहिब ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें