फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ब्यूटी एंड वेलनेस का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को बांटे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- घडालवीं में सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने की शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के घंडालवीं में प्रयास संस्था की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें ब्यूटी एंड वेलनेस का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र और ब्यूटी किट वितरित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। प्रयास संस्था के संयोजक संजीव कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तृत रूप से बताई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने महिला और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संस्था के माध्यम से हुनर से शिखर, सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा, खेल महाकुंभ आदि गतिविधियों को शुरू किया है। इस अवसर पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने सभी प्रशिक्षित प्राप्त महिलाओं को बधाई दी। साथ ही उनको आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयास संस्था ने जो अभियान शुरू किया है, उसमें महिलाओं कि भागीदारी बहुत जरूरी है, ताकि समाज में उनकी पहचान उनके काम से हो सके। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री जोरावर सिंह, बीडीसी अध्यक्ष रमेश ठाकुर, रवि कुमार, अजय शर्मा, प्रोमिला चंदेल, सुरेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें