बिलासपुर कॉलेज में आयोजित लेक्चरर सीरीज कार्यक्रम में भाग लेने वाले कैडट्स। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। डिग्री कॉलेज बिलासपुर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एनसीसी द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को लेक्चरर सीरीज का आयोजन कॉलेज के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर का पदभार संभाल रहे अरविंद शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। अरविंद शर्मा वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भारतीय जल और थल सेना में मेरिटोरियस रहे हैं। उन्होंने कैडट्स को सीडीएस और एसएसबी की परीक्षा किस प्रकार पास की जाती है। इसके बारे में विस्तार से बताया। लेक्चरर सीरीज के पहले सत्र में बच्चों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट यानी व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी। एक अधिकारी बनने के लिए किन-किन बाधाओं को पार करना पड़ता है। इसके बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने आर्मी टेक्निकल और नन टेक्निकल स्कीम की जानकारी भी दी। लेफ्टिनेंट जयचंद महलवान और केयर टेकर आफिसर प्रो. विकास चंदेल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को आगे भी सुचारू रूप से चलाया जाएगा ताकि बच्चों को अपनी स्किल को डेवलप करने के लिए बाहर न जाना पड़े।