फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर में जल्द लगेगी सीबीसी मशीनं

विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर में निरीक्षण पर पहुंचे उपायुक्त अधिकारियों से बातचीत करते हुए। स्रो
विज्ञापन
उपायुक्त ने किया अस्पताल का निरीक्षण,स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

एक ही स्थान पर रक्त जांच व उपचार की मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर में जल्द ही सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन की सुविधा शुरू होगी। मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शीघ्र इस मशीन को अस्पताल में स्थापित किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने ओपीडी, चिकित्सकीय कक्षों, औषधि वितरण केंद्र और उपचार व्यवस्था का निरीक्षण किया। मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान किसी भी मरीज को असुविधा नहीं होनी चाहिए और अस्पताल में स्वच्छता, दवा उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए सीबीसी मशीन उपलब्ध करवाने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त राहुल कुमार ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में जल्द सीबीसी मशीन उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इससे मरीजों को रक्त जांच के लिए अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें एक ही स्थान पर जांच व उपचार की सुविधा मिल सकेगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अस्पतालों में आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान आयुर्वेदिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, अन्य चिकित्सकीय अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें