फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तलाई तालाब में मिला लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात से थे लापता बारिश के बीच भाई ने तालाब में देखा शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी क्षेत्र के जिओर्णा मोड़ स्थित तलाई तालाब में मंगलवार सुबह 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह पुत्र सुखराम निवासी वार्ड नंबर-4, श्री नयना देवी के रूप में हुई है। वीरेंद्र सिंह रविवार रात से अपने घर से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार वीरेंद्र सिंह रविवार रात रोजमर्रा की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात वह बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण घर में पानी घुसने लगा। पानी आने के कारण का पता लगाने के लिए मृतक का भाई कमल सिंह घर के पास स्थित तलाई तालाब की ओर गया। इस दौरान उसकी नजर तालाब में औंधे मुंह पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने और शिनाख्त करने पर पता चला कि वह उसका भाई वीरेंद्र सिंह था। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी श्री नयना देवी की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी श्री नयना देवी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम बिलासपुर ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह अविवाहित था और श्री नयना देवी में चुंगी घर के पास प्रसाद की दुकान चलाता था। उसकी अचानक मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें