फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट न बनाने पर लकड़ी से फोड़ दिया दुकानदार का सिर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के बलोह निवासी रूपलाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह जेजवीं बाजार में फर्नीचर की दुकान करता है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह दुकान के अंदर था। उसी दौरान एक व्यक्ति आया और उससे मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रूप लाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार को विक्की उर्फ विकास निवासी जेजवीं दुकान पर आया और मीट बनाने के लिए कहा। उसने मीट बनाने को मना कर दिया। इस पर वह भड़क गया तथा मेरे साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने दुकान में पड़ी लकड़ी की फट्टी उसके सिर पर मार दी। वहीं उसने जान से मारने की धमकी भी दी। सिर पर चोट गहरी थी इस कारण खून बह रहा था। जिसके चलते वह उपचार के लिए बरठीं स्वास्थ्य केंद्र चला गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विकास शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।
उधर, घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जेजवीं से एक मारपीट का मामला पुलिस थाना तलाई में दर्ज हुआ है । पुलिस प्राथमिकता के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें