फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 293 पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में वीरवार को कोरोना के आठ और मामले पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में छह लोग होम क्वारंटीन थे, जबकि दो किसी भी प्रकार के संगरोध में नहीं थे। वहीं, उक्त मामलों सहित जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 293 पहुंच गया है। वहीं अभी तक 163 संक्रमित कोरोना से निजात पा चुके हैं, 130 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि वीरवार को पॉजिटिव आए संक्रमितों में पांच लोग रौड़ा सेक्टर के हैं। उक्त सभी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। सभी को गृह संगरोध में रखा गया था। इनमें एक 13 वर्ष का बच्चा, 41 वर्ष का व्यक्ति, 65, 69 और 70 वर्ष के बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं, छठा संक्रमित मलांगण गांव की 25 वर्षीय गर्भवती है। यह किसी प्रकार के संगरोध में नहीं थी। सातवां दनोह गांव का 31 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। इसे भी गृह संगरोध में रखा गया था। वहीं आठवां औहर गांव का 51 वर्षीय कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर संक्रमित पाए गए हैं। उनका टेस्ट जिला अस्पताल के फ्लू वार्ड में हुआ था। उन्होंने बताया कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट कर दिया गया है।
सीएमओ ने बताया कि जहां पर संक्रमित किसी प्रकार के संगरोध में नहीं थे। वहां पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया जाएगा, ताकि समाज में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि जिला से अब तक 10,001 लोगों के सैंपल कोविड-19 के लिए लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए। उनमें से 9555 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 293 की रिपार्ट अभी तक पॉजिटिव आई है। अब जिले में 130 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें